– प्रमुख अभियंता विजय गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण
भोपाल। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव मिलने पर मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के प्रमुख अभियंता ने निम्न स्तर के कार्य को हटाने एवं सील कोट को दोबारा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख अभियंता विजय कुमार गुप्ता विगत दिवस गुना जिले के बामोरी में 2 करोड़ 98 लाख की लागत से बन रही सड़क का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। एबी रोड – आगरा रोड
पर पिपरोदा हसली तक की इस सड़क के निरीक्षण में प्रमुख अभियंता ने पाया कि सड़क के कुछ हिस्से में बीटी कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं है और सड़क के कुछ हिस्सों में सील कोट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने तत्काल महाप्रबंधक को बीटी के घटिया कार्य को हटाने और जहाँ आवश्यक हो, सील कोट को दोबारा करने के निर्देश दिए। प्रमुख अभियंता का निर्देश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने निम्न स्तर के निर्माण कार्य को निर्माण एजेंसी से हटवाया।
उक्त सड़क की लंबाई 4.8 किमी है। प्रमुख अभियंता के औचक निरीक्षण के दौरान सोहन ग्रेवाल महाप्रबंधक एवं ओ पी दसौरा मुख्य महाप्रबंधक सहित एस्क्यूसी के टीम लीडर, प्रभारी सहायक प्रबंधक उपस्थित थे।

